SP सांसद के विरुद्ध क्षत्रिय संगठनों को विश्वामित्र सेना का है समर्थन, राजकुमार चौबे ने कहा…

बक्सर: समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद के राणा सांगा के मामले में दिए विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का समर्थन सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किये जाने के बाद यह मामला और भी अधिक तूल लेने लगा है। मामले में करणी सेना समेत देश भर के क्षत्रिय संगठनों ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। SP SP SP SP SP 

विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते 26 मार्च को राज्यसभा सांसद के आगरा स्थित घर पर तोड़फोड़ भी की थी साथ ही लगातार आदोलन के मूड में हैं। क्षत्रिय संगठनों का कहना है कि राणा सांगा के विरुद्ध विवादित बयान देने वाले राज्यसभा सांसद की संसद सदस्यता रद्द की जानी चाहिए साथ ही उन्हें माफ़ी मांगनी होगी। हालांकि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने माफ़ी मांगने से साफ मना कर दिया जिसके बाद से क्षत्रिय संगठनों के कार्यकर्ता और भी उग्र हो गये हैं। पूरा आगरा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

करनी सेना समेत क्षत्रिय संगठनों की मांग है कि अगर रामजी लाल सुमन की संसद सदस्यता रद्द नहीं की जाती है या वे माफ़ी नहीं मांगते हैं तो फिर क्षत्रिय संगठन अपनी आगे की रणनीति पर काम करेगी। सपा सांसद के विरुद्ध क्षत्रिय संगठनों के रुख पर बक्सर की विश्वामित्र सेना ने भी अपना समर्थन दिया है।

क्षत्रिय संगठनों को विश्वामित्र सेना का समर्थन

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि सपा के सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा के विरुद्ध जो बयान दिया है वह बयान माफ़ी के लायक नहीं है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने उनका समर्थन दिया है इससे यह साफ होता है कि समाजवादी पार्टी के लोग क्या चाहते हैं। सपा सांसद के विरुद्ध क्षत्रिय संगठनों का जो भी निर्णय होगा विश्वामित्र सेना उनका पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सनातन और राष्ट्रवाद के खिलाफ जाने वाले का विश्वामित्र सेना हमेशा विरोध करती रहेगी

बता दें कि बीते 21 मार्च को सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि राणा सांगा ने दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था। इसके बाद बाबर वापस नहीं गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है तो फिर अन्य समुदाय के लोग भी गद्दार राणा सांगा के वंशज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ‘खेल के रंग, बिहार के संग’, India के खेल क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने के लिए तैयार है बिहार

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...