मधेपुरा : मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा गांव के समीप बस के चपेट में आने से दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें घटनास्थल पर ही एक लोगों की मौत हो गई जबकि एक लोगों की मौत इलाज के दौरान मुरलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है। वहीं तीन घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर से पूजा कर दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर अपने गांव कुमारखंड थाना क्षेत्र के पुरैनी जा रहे थे। रास्ते में कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा गांव के समीप एसएच-91 पर तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से आपस में दो बाइक की भीषण टक्कर हो गई।
बता दें कि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटनास्थल पर हुई मौत में मृतक की पहचान कुमारखंड के पुरैनी गांव निवासी के रूप में की गई है। वहीं जिसकी मौत मुरलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य कैंद्र में हुई है उनका पहचान अररिया निवासी के रूप में की गई है। बहरहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
रमण कुमार की रिपोर्ट


