कुएं में गिर कर डूबने से 2 सगी बहनों की मौत

कुएं में गिर कर डूबने से 2 सगी बहनों की मौत

नालंदा : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खाड़ गोरैया गांव में शनिवार को कुएं में गिरकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतका राजेश कुमार की तीन वर्षीया पुत्री पल्लवी कुमारी और ग्यारह वर्षीया सलोनी कुमारी है। परिजनों ने बताया कि घर के बगल में एक कुआं है। कुएं की घेराबंदी नहीं की गई है। छोटी बच्ची पल्लवी घर के पास खेल रही थी। खेलते -खेलते कुए के पास चली गई और उसमें गिर गई।

बता दें कि अपनी छोटी बहन को गिरता देख सलोनी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई। पानी ज्यादा रहने के कारण दोनों डूब गई। काफी देर तक जब दोनों नजर नहीं आयी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने कुएं में छहला रही दोनों की लाश देखी। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Share with family and friends: