मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कॉर्पियो से विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : मद्य निषेध विभाग एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से उजले रंग के स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

मद्य निषेध के सहायक आयुक्त निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन

आपको बता दें कि मद्य निषेध के सहायक आयुक्त निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोर लेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। स्कॉर्पियो पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। स्कॉर्पियो के चालक सोनू कुमार के साथ एक और व्यक्ति जगदीश कुमार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है। मद्य निषेध विभाग ने उक्त वाहन से भारी मात्रा में 311.940 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपए के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था।

यह भी देखें :

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान

वहीं छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़े गए ड्राइवर व खलासी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...