मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़े गए ड्राइवर व खलासी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत धनुकी मोड़ के पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक लकड़ी के बुरादे से भरा हुआ था। उसी के अंदर में भारी मात्रा विदेशी शराब रखी गई थी। बताया जाता है कि मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बिहार के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जा रही है। उसी के आधार पर घेराबंदी किया गया। अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी के पास ट्रक को रोका गया। ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार पूछा गया कि तब पता चला कि ट्रक के अंदर भारी मात्रा में शराब रखी हुई है जिसे पुलिस ने  कर लिया है।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने खलासी व ड्राइवर से पूछताछ किया गया तो कहा कि हमलोगों को मुजफ्फरपुर पहुंचना था

वहीं खलासी और ड्राइवर से पूछताछ किया गया तो कहा कि यह हमलोगों को मुजफ्फरपुर पहुंचना था। खलासी और ड्राइवर दोनों मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं। ट्रक का नंबर हरियाणा का है। वहीं मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने कहा कि इस तरह के कारोबारी पर विशेष नजर हम लोगों को है। लगातार छापेमारी की जा रही है। भारी मात्रा में शराब भी बरामद हो रहे हैं।

यह भी देखें :

लगातार शराब की खेप को बिहार में खपाने के लिए बाहर से लाए जा रहे हैं

पुलिस का कहना है कि शराब माफिया भी लगातार शराब की खेप को बिहार में खपाने के लिए बाहर से भारी मात्रा में शराब मंगा रहे हैं। कुछ पकड़े भी जाते हैं। वहीं भारी मात्रा में शराब को हर एक इलाके में सप्लाई भी दिया जा रहा है। इस शराब की कीमत 45 लाख रुपए लगभग है। मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने कहा कि जांच पड़ताल अभी जारी है। इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल है इन दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी, 19 हजार लीटर जावा महुआ शराब नष्ट

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...