गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने एक कबाड़ी की दुकान से चोरी की बाइक के पार्ट के साथ जहा दो युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार युवको की निशानदेही पर पुलिस और भी कई जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने यह करवाई नगर थाना के बंजारी स्थित एक कबाड़ की दुकान पर किया है।
सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के बंजारी रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में छापेमारी की गई। जहा करीब चोरी के आठ बाइक को काटकर उसके पार्ट को पेंट कर नया बाइक तैयार करके बेंचा जा रहा था। जिसमें कुछ चोरी के बाइक भी बरामद हुआ है। कुछ लोग गिरफ्तार किए गए है। उनके निशानदेही पर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है। जिसमें उम्मीद है कि और भी बाइक बरामद होगा।
सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट


