बिहार में 20 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

कैबिनेट की बैठक में लगी 16 एजेंडों पर मुहर

पटना : बिहार में 20 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी है.

जिसमें फार्मेसी और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को तोहफा दिया है.

मेडिकल छात्रों की तर्ज पर इनलोगों को इंटर्नशिप मिलेगा.

जिसमें हर महीने 15 सौ रुपए की छात्रवृत्ति देने पर फैसला लिया गया है.

दुर्गा पूजा और दिवाली के मौके पर बिहारवासियों को यह तोहफा दिया है.

युवाओं को नौकरी मिलेगी – विभिन्न विभागों द्वारा 7823 पदों की स्वीकृति

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में

विभिन्न विभागों द्वारा 7823 पदों की स्वीकृति दी गई है.

बिहार राज्य जलाशय मतिस्यकी नीति 2022 की स्वीकृति हुई है.

जल संसाधन विभाग अंतर्गत 37 जलाशय में भी मछली पालन किया जाएगा

और इसे पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया कि जाएगा.

विधान मंडल के सदस्यों को हर साल 30,000 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी.

पहले हर महीने 2000 यूनिट बिजली फ्री मिलती थी.

इसके अलावा भी छात्र-छात्राओं के हित में कई सारे फैसले लिये गए.

20 लाख नौकरी और रोजगार पर बड़ा फैसला

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 की

जगह 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का एलान किया था.

इस पर आज नीतीश कैबिनेट में मुहर लग गयी है.

सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार पर बड़ा फैसला लिया है.

बैठक में कहा गया है कि कई विभागों में पदों का सृजन होगा.

वहीं 6300 अमीन का पद सृजन के साथ कई और पदों का क्रिएशन होगा.

सीएम नीतीश ने किया था एलान

बता दें कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने से पूर्व तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से वादा किया था कि

उनकी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे.

वहीं महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

10 की जगह 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का एलान किया था.

जिस पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गयी.

युवाओं को नौकरी मिलेगी: कई विभागों में होगा पदों का सृजन

मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही

कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है.

20 लाख नौकरी और रोजगार देने का फैसला सरकार ने लिया है. बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित सभी मंत्री मौजूद रहे.

यूं कहे कि जो वादा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से किया था उसे पूरा करने की शुरुआत कर दी गयी है. कई विभागों में पदों का सृजन किया जायेगा है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

विदेश में नौकरी देने के नाम पर ठगी, 24 लोगों के पासपोर्ट और पैसे लेकर भाग गई कंपनी

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img