ऑफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में 20वीं पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन

Gaya– गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर के समीप स्थित ऑफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में 20वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी ने परेड की सलामी ली. कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद पहली बार पासिंग आउट परेड में  कैडेट्स के अभिभावक और अधिकारी मौजूद रहें. वैश्विक महामारी के निर्देशों और नियमों का पालन करते हुए पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. हालांकि, पिपिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया.

Mi02 22Scope News

सेना की धुन पर जेटलमैन कैडेट्स द्वारा शानदार परेड मार्च किया गया. इस दौरान जेंटलमैन कैडेट्स के ऊपर सेना के 3 हेलीकॉप्टरों द्वारा फूल बरसा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

यहां बता दें कि कुल 108 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए. इसमें से 99 भारत के और  9 कैडेट्स वियतनाम, श्रीलंका और भूटान के हैं. यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये देश के अन्य संस्थानों में भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके बाद  देश की सेवा में लग जाएंगे.

vlcsnap 2021 12 11 15h45m29s986 22Scope Newsइस दौरान मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी ने पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि जेंटलमैन कैडेट्स के लिए अनुशासन बड़ी बात होती है. अपने जीवन में अनुशासित रहते हुए आप देश की सेवा में लगें और अपनी मातृभूमि की रक्षा करें. सेना के जवान अपने शौर्य और पराक्रम से गौरव गाथा लिखते हैं.

रिपोर्ट- राममूर्ति पाठक

सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऑफ वियतनाम के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुओंग डिंह हू का बोधगया दौरा

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...