परैया कांड में वांछित नक्सली सुनील यादव गिरफ्तार

Gaya-परैया कांड में फरार नक्सली सुनील यादव को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. फरार सुनील यादव डोभी थाने के पींडरा गांव का रहने वाला है. सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि माओवदियों की ओर से मनाया जा रहे पीएलजीए सप्ताह को सफल बनाने के लिए सुनील यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है. लेकिन पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और मगध यूनिवर्सिटी थाना तथा टेक्निकल सेल, गया पुलिस की एक संयुक्त  कार्रवाई में डोभी एनएच 83 पर पावर ग्रिड के समीप देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार सुनील यादव ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि संगठन के कई  बड़े नक्सली कमांडरों के संपर्क में था.बीबीपेसरा के कंपनी कमांडर ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ऑपरेशन किया जा रहा है, यही कारण है कि एक  सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी सफलता मिली है.  गिरफ्तार नक्सली से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. नक्सली अभियुक्त सुनील यादव परैया थाना कांड संख्या 70 /16  मे शामिल था. अंबा स्टेट हाईवे में कपस्या ग्राम के समीप निर्माणाधीन पुल निर्माण में लगे हुए पोकलेन मशीन और हाईवा को जलाने एवं लेवी वसूलने के लिए धमकाने का कार्य को अंजाम दिया गया था.

 

 

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...