गया: गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आज 25वीं पासिंग परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर उप सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी शामिल हुए और परेड की सलामी ली। पासिंग आउट परेड में कैडेट्स के अभिभावक भी शामिल हुए। पासिंग आउट परेड में कैडेट्स ने बेहतर तरीके से परेड किया जो सभी का मन मोह लिया।

पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी का आयोजन गया जहां अभिभावकों के द्वारा अपने बेटे के कंधों पर पिपींग बैज लगाया गया। पासिंग आउट परेड के में 118 जांबाज अधिकारियों ने पद की शपथ ली। बता दें कि 1 वर्ष के बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभियांत्रिक प्रशिक्षण के लिए ये कैडेट्स देश के विभिन्न सैन्य अभियांत्रिक संस्थान में जा कर प्रशिक्षण लेंगे और तीन वर्ष का प्रशिक्षण होने के बाद फिर उन्हें कमीशन मिलेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Modi Cabinet में बिहार से हो सकते हैं 10 मंत्री, देखें संभावित नाम
118
118
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















