पटना में 24 Solar Champions को किया गया सम्मानित, ऊर्जा सचिव ने कहा, सोलर पैनल लगाकर राष्ट्र सेवा कर रहे सोलर चैंपियन

Patna: सोलर ऊर्जा के उपयोग से जीरो बिजली बिल करने वाले राज्य के 24 लाभार्थियों, सबसे अधिक संख्या में सोलर रूफ टॉप लगाने वाले 10 वेंडरों तथा पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े ऊर्जा विभाग के 5 कर्मचारियों को (Solar Champions) प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर गुरुवार को  सम्मानित किया गया। राजधानी के ऊर्जा ऑडिटोरियम में पेसू, पटना द्वारा आयोजित सोलर मेला 2026 में यह सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड श्री मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

ऊर्जा सचिव ने क्या कहा-

ऊर्जा सचिव ने सोलर मेला में आए लाभार्थियों, आमजनों एवं वेंडर्स को कहा कि राष्ट्र सेवा के कई माध्यम हैं। कोई सेना की वर्दी पहन कर राष्ट्र की सेवा करता है, कोई किसी और रूप में। आम नागरिक चाहें तो वे अपने तरीके से राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी समस्या है। इससे बचाव के लिए “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मेला में सम्मानित हुए सोलर चैंपियनों को शुभकामना देते हुए कहा कि आपके छत पर लगे सोलर पैनल इस बात के प्रमाण हैं कि आप राष्ट्र सेवा के प्रति सजग है। प्रदूषण नियंत्रण में आपके सहयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में आपकी भूमिका आपके राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को दिखाता है।

क्या है “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना”

“पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के लाभ की चर्चा करते हुए ऊर्जा सचिव ने कहा कि यह बिजली खर्च ही नहीं बचाता, आर्थिक रूप से आपको मजबूत भी बनाता है। इस योजना के तहत  आप पूर्ण रूप से मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं। ऊर्जा सचिव ने कहा कि “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” में आ रही कठिनाइयों को देखने के लिए पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ में सिटी एक्सीलरेटेड प्रोग्राम (कैप) के तहत डेलॉइट (Deloitte) एजेंसी कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार इस योजना को आम आदमी से जोड़ने के हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े आवेदन को दस दिन के अंदर निस्तारित करें। इसके लिए आम लोगों से अनावश्यक दस्तावेज की मांग नहीं करें। उन्होंने आम लोगों से कहा कि इस योजना में कोई परेशानी हो तो अपने नजदीकी कार्यालय से संपर्क करें।

आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार ने कहा कि यह सोलर मेला आम लोगों को तकनीकी जानकारी, वेंडर चुनाव और कंपनी चुनाव में मदद करेगी।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates