GOAL परिवार ने मनाया रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव — “होली मिलन समारोह”

Ranchi: GOAL Institute के विशाल एवं आधुनिक परिसर Goal Education Village में आज रंगों, उत्साह और अपनत्व से भरा भव्य “होली मिलन समारोह” आयोजित किया गया। इस अवसर पर GOAL परिवार के शिक्षकगण, प्रबंधन टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं Campus Tour से हुई, जिसमें सभी ने Goal Education Village की  सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को नजदीक से देखा। इसके बाद GOAL Champions Trophy  क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें Team GOAL Teachers और Team GOAL Management के बीच शानदार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

इसके पश्चात शुरू हुआ रंगों और संगीत से सराबोर होली मिलन समारोह, जिसमें गुलाल, फूलों की होली, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर “GOAL परिवार” के उत्साह और ऊर्जा से जीवंत हो उठा।

GOAL Institute के Founder & Managing Director, बिपिन सिंह ने इस अवसर पर कहा-

“GOAL सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक परिवार है। हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और संबंधों को भी उतना ही महत्व देते हैं। ऐसे आयोजन हमारे GOAL परिवार को और मजबूत बनाते हैं और हमें एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

Assistant Director, रंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा:

“आज का यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे आपसी विश्वास, टीमवर्क और एकजुटता का उत्सव है। GOAL परिवार की यही ताकत हमें हर वर्ष नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है। हम मिलकर न केवल छात्रों का भविष्य बनाते हैं, बल्कि एक मजबूत और प्रेरणादायक समुदाय भी तैयार करते हैं।”

R & D Head,  आनंद वात्स ने कहा:

“GOAL में हम केवल परिणाम नहीं, बल्कि समग्र विकास पर विश्वास करते हैं। ऐसे सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजन हमारी सोच को संतुलित करते हैं और हमें नई ऊर्जा व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने में मदद करते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट Snacks और Dinner की व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

 

 

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...