6 ट्रक के साथ 241 पशु जब्त, 23 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर पशु तस्करी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान में पकड़ाए छह ट्रकों पर लदे 241 पशुओं को जब्त किया गया था। मौके से 23 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ मुजफ्फरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में बीयर का केन भी बरामद की है।

Goal 5 22Scope News

ये सभी आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं, जो चोरी कर पशुओं की तस्करी करते हैं – SDPO विनीता सिन्हा

इस मामले पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं, जो चोरी कर पशुओं की तस्करी करते हैं। लगातार चेकिंग अभियान में पकड़ाए छह ट्रकों पर लदे 241 पशुओं को जब्त किया गया था। मौके से 23 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1,62,200 रुपए नकद, 19 मोबाइल फोन और छह ट्रक बरामद किए गए हैं। ये सभी पकड़े गए तस्करों में सुपौल, समस्तीपुर और सारण जिलों के तस्कर शामिल हैं। अनुसंधान में जो भी बातें आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : शराब का धंधेबाज फरार, पत्नी गिरफ्तार, दोनों मिलकर चलाते थे कारोबार…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...