Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी चुनाव 2027 से पहले जदयू का बड़ा दांव, श्रवण कुमार को प्रभारी बनाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजगीर: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश से आए जदयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजगीर सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

यूपी प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा

मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश से आए पार्टी पदाधिकारियों ने श्रवण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला उत्तर प्रदेश में जदयू संगठन को और मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि श्रवण कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जदयू ने श्रवण कुमार को प्रदेश का प्रभारी बनाया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिहाज से इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 1 नवंबर को वाराणसी के करौता स्थित रामलीला मैदान में जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंत्री श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और जदयू की विचारधारा तथा बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी थी।

वाराणसी सम्मेलन में शामिल हुए थे पार्टी के बड़े नेता

1 नवंबर को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल हुए थे। इस सम्मेलन के जरिए उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया गया था।

इन नेताओं ने राजगीर में की मुलाकात

राजगीर सर्किट हाउस में श्रवण कुमार से मुलाकात करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, जदयू यूपी के प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव अभिषेक कुमार राय, विनय श्रीवास्तव, सुनील पटेल और ओम हरि नारायण शर्मा शामिल थे। सभी नेताओं ने श्रवण कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जदयू का संगठन और मजबूत होगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: आईजी विकास वैभव के जन्मदिन पर बच्चों को मिला खास तोहफा, रोहतास में शिक्षा की अनूठी पहल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आईजी विकास वैभव के जन्मदिन पर बच्चों को मिला खास तोहफा,...

रोहतास: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आईजी विकास वैभव का जन्मदिन रोहतास जिले में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के नाम रहा। इस अवसर...

8,992 पशु सखियां संभाल रहीं जिम्मेदारी, जानिए कैसे बदल रही बिहार...

पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन अब परिवारों की आमदनी बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। पारंपरिक खेती...

बिहार में ₹2.25 लाख करोड़ का निवेश! किन सेक्टरों में बदलने...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। राज्य में उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के...