पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में 25 की मौत, 50 से अधिक घायल

डिजीटल डेस्क : पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में 25 की मौत, 50 से अधिक घायल।पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार आत्मघाती बम धमाका हुआ है। इस जबरदस्त धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों का संख्या बढ़ भी सकती है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

क्वेटा सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू, पुलिस-रेस्क्यू टीम मौके पर

धमाके के बाद क्वेटा रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब धमका हुआ उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी क्योंकि यहां एक पैसेंजर ट्रेन को जाना था और दूसरे पैसेंजर ट्रेन को आना था। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह एक बेहद तबाही वाला बम ब्लास्ट था।

बताया जा रहा है कि जब जाफर एक्सप्रेस भिंडी की तरफ जा रही थी, उसी वक्त यह जोरदार धमाका हुआ। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, क्वेटा में दो बम धमाके हुए हैं। एक धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरे धमाके में करीब 15 लोग घायल हो गए। यह बम ब्लास्ट किसने क्या किया, क्यों किया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट के बाद सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू। घायलों को वहीं शिफ्ट किया गया है।
पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट के बाद सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू। घायलों को वहीं शिफ्ट किया गया है।

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले क्वेटा स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ धमाका

पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज की जानकारी के तहत यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। स्टेशन पर हमेशा की तरह भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है।

पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट होने पर ट्रेन अभी तक प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची। अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के बाद अफरातफरी
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के बाद अफरातफरी

पेशावर जाने वाले एक्सप्रेस की रवानगी से पहले हुए आत्मघाती बम धमाके में उड़ी स्टेशन के प्लेटफार्म की छत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन क्वेटा मुहम्मद बलूच ने मीडिया से कहा कि – ‘बम निरोधक दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जल्द ही विस्फोट की प्रकृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभी जांच जारी है।

…विस्फोट आत्मघाती विस्फोट लग रहा है। आगे की जांच जारी है। मृतकों की पुष्ट संख्या फिलहाल 24 है और 40 अन्य घायल हुए हैं।…इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।…अभी इसमें इजाफे का अंदेशा है।

…यह आत्मघाती बम विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर हुआ, जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी। विस्फोट, जिसने प्लेटफॉर्म की छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दूर-दूर तक सुना गया’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates