Supaul में खाना खाने के बाद बीमार पड़े 250 जवान, रसोई में मिला…

सुपौल: बिहार के सुपौल में खाना खाने के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 250 ट्रेनी जवान बीमार हो गए। सभी जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवानों ने व्यवस्थाओं के अभाव में हंगामा भी किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

मामला सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की है जहां ट्रेनिंग के लिए आये 12 वीं और 15वीं बटालियन के करीब 250 जवान खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। जवानों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। सभी बीमार जवानों को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर के भोजन के बाद अचानक जवानों को उल्टी और दस्त होने लगा जिसके बाद उन्हें वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार की रात 9 बजे तक करीब 200 जवानों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में सिर्फ एक चिकित्सक को इलाज करते देख जवानों ने जम कर हंगामा किया कि इतना बड़ा अस्पताल है लेकिन डॉक्टर और सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है फिर लोगों का इलाज कैसे होगा। जवानों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर जवानों की जान लेने की नियत से खाना में जहर मिलाया गया है।

जवानों ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में हमेशा ही ख़राब खाना मिलता था जिसकी कई बार शिकायत भी की गई लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। आज जब जवानों की तबियत बिगड़ने लगी तो कुछ जवान किचन में गए, वहां जहर का पुड़िया रखा हुआ था। जवानों ने आरोप लगाया कि जान बुझ कर जवानों की जान लेने की नियत से खाना में कुछ मिलाया गया है।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष और एसडीएम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए वहीँ एसडीएम ने बताया कि मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। फ़िलहाल मामला फ़ूड पॉयजनिंग का प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Sawan की अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में लगा कांवरियों का तांता

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Supaul Supaul Supaul Supaul

Supaul

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...