रांची: “विपक्षी एकता” के दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में समाप्त हो गई है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दलों ने साथ मिलकर “INDIA” नामक गठबंधन की घोषणा की है। इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
खड़गे ने कहा, “हम राजनीतिक भेदों के बावजूद देश की रक्षा के लिए साथ आए हैं। भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों को नष्ट कर दिया है।”
पहले पटना में 16 पार्टियों की मौजूदगी के साथ हुई बैठक के मुकाबले, इस बार 26 पार्टियां शामिल हुईं। ये दिखाता है कि NDA को 36 पार्टियों के साथ विचार-विमर्श करना होगा।
राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया, “विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA है – इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस।” इससे प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी। TMC सांसद ने भी ट्वीट किया- चक दे इंडिया। कांग्रेस सांसद ने लिखा- इंडिया जीतेगी।”


