नौ दिनों में डेंगू से पीड़ित 280 मरीज मिलें

रांची: राज्य में पिछले नौ दिनों में डेंगू से पीड़ित 280 मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक अक्टूबर को 24, दो को 8, तीन को 13, चार को 25, पांच को 39, छह को 70, सात को 54, आठ को 3, और नौ को 44 मरीज मिले। इसके परिणामस्वरूप, राज्य में अब तक कुल 1,843 डेंगू मरीज हो चुके हैं।

पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1,086 मरीज डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं। मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, और इस पर डॉक्टर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विशेषज्ञ डॉ विद्यापति, जो रिम्स के वरिष्ठ फिजिशियन हैं, ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर पानी जमा है, जिसमें डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा पनप सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग अपने आसपास पानी जमा नहीं होने दें और जमा पानी में बिल्चिंग पाउडर छिड़काने की सलाह दी।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...