मूर्ति विसर्जन के दौरान किनारे गए 3 बच्चे गंगा नदी में डूबे

दानापुर : राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी किनारे गए तीन बच्चे गंगा नदी के गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लापता बच्चे को खोजने को लेकर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर को लगाया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशहरा को लेकर मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव में मां दुर्गा की (छोटी) प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा का विसर्जन बीते कल यानी मंगलवार को होना था लेकिन किसी कारण से मंगलवार को विसर्जन नहीं हो सका। आज यानी बुधवार को प्रतिमा विसर्जन की सारी प्रक्रिया शुरू की गई। लगभग ढाई बजे व्यापुर गांव के बच्चों द्वारा मूर्ति के साथ जयकारा लगाते हुए व्यापुर नदी की ओर बढ़ चले और मूर्ति विसर्जन करने लगे।

बता दें कि इसी दौरान दो नदी में दो बच्चों ने अपना संतुलन खो दिया और नदी में समाने लगे इसको देखकर तीसरे बच्चे ने भी नदी में छलांग लगा दिया। दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए व्यापुर नदी में आए तीन बच्चे लापता है। जिनकी खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर को लगाया गया है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...