जहानाबाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 4 बच्चे

Jehanabad- मूर्ति विसर्जन के दौरान दरधा नदी में 4 बच्चों के डुबने की खबर आयी है. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से 3 बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है. एक बच्चे की तलाश जारी है.

बताया जाता है कि इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चे शहर के आदर्श नगर मोहल्ले के समीप दरधा नदी में सोमवार को सरस्वती माता का मूर्ति का विसर्जन कर गए थे. लेकिन 4 बच्चे गहरे पानी में चले गए, स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चा हिमांशु कुमार को अब तक नहीं निकाला जा सका है.

गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है. घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर  पहुंच बचाव कार्य में लगी हुई है.

बताया जाता है कि हिमांशू इंडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था, विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था, सोमवार को उसका विसर्जन था, इसी के दौरान हादसा का शिकार हो गया. घटनास्थल पर लोग विद्यालय के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, लोगों का कहना है कि संचालक द्वारा सही ढंग से बच्चों को मार्गदर्शन नहीं किया गया, इसी के कारण हिमांशु दुर्धटना का शिकार हो गया.

रिपोर्ट- गौरव सिन्हा 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...