Commercial Advertisment

साइबर ठगी करने वाले 3 ठग गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर सभी साइबर ठग ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस), प्ले बॉय सर्विस के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों द्वारा देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से कॉल कर सर्विस देते जिसके बच्चे नहीं हो रहे, उसे प्रेग्नेंट करना है बदले में पांच लाख रुपए मिलेंगे। अगर बच्चा नहीं हुआ तो भी 50 हजार रुपए का झूठा वादा करते हैं। जब कोई इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 500 से 20 हजार रुपए तक ऑनलाइन पेमेंट कराते थे।

पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल की जांच में फोन के गैलरी, व्हाट्सएप फोटो और ऑडियो लेनदेन का ट्रांजैक्शन भी पाया गया है। सभी साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव के निवासी गिरधारी प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, सुखसागर महतो का 20 वर्षीय पुत्र भोला कुमार और भागीरथ प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार शामिल है।

यह भी देखें :

डीएसपी हेडक्वार्टर इमरान परवेज ने बताया कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में कुछ साइबर अपरधियों के द्वारा देश के विभिन्न हिस्से के लोगों से ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) प्ले बॉय सर्विस का प्रलोभन देकर देश के विभिन्न हिस्से के लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। छापेमारी में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से छह एंड्रॉयड बरामद किया गया। पुलिस साइबर अपराधियों के गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, नवादा और सासाराम में जबरदस्त ठंड

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...