बस की टक्कर से बाइक सवार 3 मैट्रिक परीक्षार्थी घायल

रोहतास : सासाराम मुफ्फसिल थाना अंतर्गत धौडाढ ओपी के धनकाढा में नेशनल हाईवे-2 पर एक अनियंत्रित बस के टक्कर से बाइक सवार तीन मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए। घायल तीनों परीक्षार्थी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। घायल तीनों परीक्षार्थी आकोढी गोला के हाई स्कूल प्रेम नगर के छात्र हैं।

बता दें कि यह तीनों परीक्षार्थी एक ही बाइक पर सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए सासाराम के बुढन स्थित परिक्षा केंद्र संत अन्ना स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान हादसा का शिकार हो गए। इसके बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई है। घायलों में एक की स्थिति नाजुक बताई जाती है। घायल अभिषेक कुमार, रौशन कुमार और विशाल कुमार अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बाक गांव का निवासी बताए गए हैं।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...