मालवाहक ऑटो पलटने से व्यक्ति की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी

भागलपुर : भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर में मालवाहक ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, मालवाहक ऑटो पर दो महिलाएं समेत चार लोग सवार थे, अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की मौत हो गई, जबकि दो महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Goal 7 22Scope News

प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में काम कर घर लौट रहा था – मृतक के परिजन दिलीप

मृतक के परिजन दिलीप ने बताया कि प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में काम कर घर लौट रहा था, हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। गांव वालों ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना हुई। मृतक और दो महिलाएं रोजाना की तरह काम पर भागलपुर गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक को तीन बच्चे हैं। मजदूरी कर किसी तरह घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े : मानवाधिकार संगठन के बिहार व झारखंड की टीम ने सन्हौला थाना का किया दौरा…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...