Advertisment

3 साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

आरा : भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर बुधवार की सुबह आठ बजे अपने बहन के साथ दुकान से सामान लेने जा रहे तीन साल के मासूम बच्चे को बालू लगे ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में मासूम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने मासूम के शव को सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा नरवीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1389 रणजीत पंडित का तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है।

जाम की सूचना मिलते ही चांदी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच उग्र ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बालू लगे वाहनों के तेज रफ्तार पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी उपलब्धि, बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार हुए 4 अपराधी

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti: महिलाओं की आजीविका और रोजगार पर...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti, खलारी: आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुटाप...

Rohini Illegal Mining Network: रोहिणी में अवैध बिजली नेटवर्क ध्वस्त, CISF...

Rohini Illegal Mining Network, खलारी: डकरा-खलारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को रोहिणी...

Dumariya CHC Inspection: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन पर...

Dumariya CHC Inspection, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...