Scorpio ने मासूम को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने की आगजनी

पटना: राजधानी पटना से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की चपेट में आने से एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से स्थानीय लोग उग्र हो गए और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गोरगावा मुसहरी के समीप की है जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक मासूम को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने ड्राईवर को लोगों के चंगुल से मुक्त करवा कर भगा दिया जिससे उसकी जान बच गई।

बताया जा रहा है कि मासूम अपने ननिहाल में था जहां उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर उर्फ़ रौशन मांझी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना और खगौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आक्रोशित लोग आरोपी स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव दोस्त के कमरे से बरामद, पुलिस ने…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Scorpio Scorpio Scorpio

Scorpio

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...