चक्रवात DANA के कारण 15 घंटों के लिए 300 फ्लाइट्स और 550 ट्रेनें कैंसिल

डिजीटल डेस्क: चक्रवात DANA के कारण 15 घंटों के लिए 300 फ्लाइट्स और 550 ट्रेनें कैंसिल। ओडिशा में आज आधी रात को टकराने वाले चक्रवात DANA के खतरे को भांपते हुए कोलकाता और भुवनेश्वर में एयरपोर्ट से उड़ानों को 15 घंटे के लिए पूरी कैंसिल कर दिया गया है।

प्राप्त ताजा अपडेट के मुताबिक, दोनों ही एयरपोर्ट पर गुरूवार सायं 6 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक फ्लाइट्स को कैंसिल रखने का फैसला हुआ है। रेलवे की ओर से अपडेट दिया गया है कि चक्रवात DANA के चलते 550 ट्रेनों के संचालन को तात्कालिक तौर पर कैंसिल किया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी पेश आना लाजिमी है।

शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए फ्लाइट्स रहेंगी कैंसिल

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया है कि चक्रवात DANA के खतरों को भांपते हुए व्यापक जनहित में फ्लाइट्स कैंसिल रखने का फैसला लिया गया है।

इसी क्रम में गुरूवार सायं 5 बजे से भुवनेश्वर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं कैंसिल कर दी गई हैं जो कि शुक्रवार सुबह 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यह ऐहतियाती व्यवस्था यात्रियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए किया ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े या अनहोनी ना हो। ऐसा ही निर्णय कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी लिया है। यहां से रोजाना करीब 400 फ्लाइट्स का आवागमन होता है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

चक्रवात DANA के खतरों की आशंका से 552 से अधिक ट्रेनों का संचालन हुआ रद्द

चक्रवात DANA का असर विमान सेवाओं के साथ ट्रेन सेवा पर भी व्यापक स्तर पर पड़ा है। गुरूवार शाम को समाचार लिखे जाने तक रेलवे की ओर से कुल 552 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तात्कालिक तौर पर रद्द किए जाने की पुष्टि की गई है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 150 ट्रेनों को रद्द किया है जबकि ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इस बीच पूर्व रेलवे ने 200 से अधिक ट्रेनों और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 14 ट्रेनों का संचालन रद्द करने की घोषणा हुई है।

कोलकाता से सीधे जुड़े सियालदह – हासनाबाद सेक्शन में 190 ट्रेनें रद्द की गई हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से रद्द किए गए ट्रेनों में हावड़ा-सिकंदराबाद, शालीमार-पुरी, कामाख्या-बंगलुरू, नई दिल्ली-भुवनेश्वर, खड़गपुर-विल्लूपुरम, हावड़ा-भुवनेश्वर, शालीमार-हैदराबाद, हावड़ा-पुरी आदि ट्रेनें शामिल हैं।

इसी तरह पूर्व रेलवे की ओर रद्द किए गए ट्रेनों में पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, कोलकाता-पुरी, पुरी-कोलकाता, डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी, बंगलुरू-गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...