पटना मेट्रो का किराया 15 से 60 रुपए तक, एक कोच में 300 यात्री कर सकेंगे सफर

पटना : राजधानी पटना में 15 अगस्त से शुरू होने वाली मेट्रो ट्रेन के लिए किराया फिलहाल तय नहीं है। लेकिन निर्माण एजेंसी डीएमआरसी और मेट्रो में लगने वाले पुणे-निर्मित रैक को देखते हुए जानकारों का मानना है कि किराया दिल्ली और पुणे मेट्रो के करीब हो सकता है। न्यूनतम किराया 15 रुपए और अधिकतम 60 रुपए होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली मेट्रो में शुरुआती दो किमी के लिए किराया 10 रुपए और पुणे में भी शुरुआती स्लैब 10 रुपए से शुरू होता है।

DIARCH Group 22Scope News

पटना में अगर न्यूनतम किराया 15 रुपए होता है

वहीं पटना में अगर न्यूनतम किराया 15 रुपए होता है तो शुरुआती सफर महंगा साबित होगा। वहीं, आठ से 16 किमी की दूरी पर यदि 60 रुपए का अधिकतम किराया तय होता है तो यह दिल्ली और पुणे की तुलना में लंबी दूरी के लिहाज से सस्ता माना जा सकता है। जानकारों के अनुसार तीन-छह किमी दूरी पर संभावित किराया 30 रुपए, छह-आठ किमी पर 45 रुपए और आठ किमी से ऊपर 60 रुपए तक हो सकता है।

मेट्रो सेवा सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक चलेगी

सूत्रों का दावा है कि मेट्रो सेवा सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक चलेगी और एक ट्रेन में 150 यात्री बैठ सकेंगे। मेट्रो के लिए फायर एनओसी लेने का रास्ता खुला कैबिनेट ने दी बिहार अग्निशमन सेवा (संशोधन) नियमावली को मंजूरी बिहार सरकार ने मेट्रो के सुचारु संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में बिहार अग्निशमन सेवा (संशोधन) नियमावली-2025 को मंजूरी दे दी गई। पटना मेट्रो, एलिवेटेड और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, प्लेटफॉर्म और डिपो के निर्माण को फायर एनओसी लेने में कोई तकनीकी बाधा नहीं आएगी। संशोधित नियमों में मेट्रो परियोजना को स्पष्ट रूप से शामिल कर दिया गया है और उसके लिए विशेष चेकलिस्ट भी तय की जाएगी। अब तक बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली-2021 के तहत मेट्रो परियोजना की संरचनाओं के लिए न तो स्पष्ट प्रावधान थे न ही कोई अलग चेकलिस्ट, जिससे अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना मुश्किल हो रहा था।

यह भी देखें :

एक विशिष्ट फायर सेफ्टी चेकलिस्ट अधिसूचित की जाएगी

कैबिनेट से मंजूरी के बाद संशोधित नियमावली में मेट्रो रेल से जुड़ी हर संरचना जैसे एलिवेटेड स्टेशन, भूमिगत स्टेशन, प्लेटफॉर्म और डिपो को औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। इसके लिए एक विशिष्ट फायर सेफ्टी चेकलिस्ट अधिसूचित की जाएगी। इस फैसले से पटना मेट्रो के लिए फायर एनओसी की प्रक्रिया आसान और स्पष्ट होने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

यह भी पढ़े : CM ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

 बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...

Ranchi Railway News: दिवाली और छठ पर नियमित ट्रेनों में लंबी...

 दिवाली और छठ पर रांची से दिल्ली, पटना, गोरखपुर और बेंगलुरु जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई स्पेशल ट्रेनों में अब...