दिल्ली का सफर इतना सस्ता कैसे? सिर्फ 1,893 रुपए में पटना से AC स्लीपर बस 

पटना : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। 23 फरवरी से 23 मार्च तक कुल लगभग 200 अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर होंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पांच फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।

पटना-दिल्ली रूट पर AC सीटर बस का किराया मात्र 1,254 व एसी स्लीपर बस का 1,893 रुपए रखा गया है

पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1,254 रुपए और एसी स्लीपर बस का 1,893 रुपए रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए क्रमश 619 और 919 रुपए की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे और दिल्ली से दोपहर एक बजे रवाना होंगी। इसी तरह गयाजी-दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1,158 रुपए और एसी स्लीपर 1,747 रुपए में उपलब्ध होगी। बस गया से शाम 7:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपए (वास्तविक 1,730 रुपए) और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपए (वास्तविक किराया 2,642) है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस चलेगी।

Patna Delhi Bus 22Scope News

पूर्णिया से अंबाला के लिए सुबह 11:30 बस

पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1,563 रुपए है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम चार बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1,334 रुपए निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।

रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस

मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपए पर 269 रुपए सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपए टिकट का भुगतान करना होगा। मधुबनी-पानीपत (हरियाणा) के लिए बस मधुबनी से दोपहर 12 बजे और पानीपत से दोपहर तीन बजे रवाना होगी, किराया मात्र 1,345 रुपए।

अन्य रूटों का देय बस किराया

• पटना-गुरुग्राम – एसी सीटर- 1093, एसी स्लीपर- 1649

• किशनगंज-दिल्ली – एसी सीटर- 1494, एसी स्लीपर- 2255

• अररिया-गुरुग्राम – एसी सीटर- 1356, एसी स्लीपर- 2046

• सीतामढ़ी-दिल्ली – एसी सीटर- 1183, एसी स्लीपर- 1785

• शिवहर-दिल्ली – एसी सीटर- 1170, एसी स्लीपर- 1766

• सिवान-दिल्ली – एसी सीटर- 1007, एसी स्लीपर- 1520

• गयाजी-गुरुग्राम – एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 1822

• गयाजी-अंबाला – एसी सीटर- 729

• मधुबनी-अंबाला – एसी सीटर- 1434

• मधुबनी-गुरुग्राम – एसी सीटर- 1223, एसी स्लीपर- 1845

• सुपौल-दिल्ली – एसी सीटर- 1345, एसी स्लीपर- 2030

• लऊखा-अंबाला – एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 2109

यह भी देखें :

त्योहारी सीजन में दिल्ली (62), हरियाणा (40), झारखंड (10), पश्चिम बंगाल (5) और यूपी के लिए 2 बसें चलेंगी

त्योहारी सीजन में दिल्ली (62), हरियाणा (40), झारखंड (10), पश्चिम बंगाल (5) और यूपी के लिए दो बसें चलेंगी। निगम के नियंत्रित किराए से निजी ऑपरेटर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल सकेंगे। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा होगी। यह व्यवस्था ट्रेन टिकट न मिलने की समस्या से राहत देगी और यात्रा को सस्ती व आरामदायक बनाएगी।

यह भी पढ़े : ट्रेन नहीं मिली!.. चिंता छोड़िए, त्योहारी बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...