पटना बम ब्लास्ट मामले में 4 दोषियों को फांसी की सजा, चारों रांची से

पटनाः गांधी मैदान हुंकार रैली बम ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट ने 4 दोषियों को फांसी, 2 दोषियों को उम्र कैद, 2 दोषियों को दस साल और 1 दोषी को 7 साल की सजा सुनाई है.

न्यायाधीश गुरुविंदर सिंह मल्हौत्रा ने नोमान अंसारी, मुजिबुल्लाह अंसारी, हैदर अली, इम्तियाज अंसारी को फांसी, अजहरूद्दीन कुरैशी और उमर सिद्दीकी को उम्र कैद, अहमद हुसैन 10 साल, मो.फिरोज असलम- 10 साल और मो. इफ्तिकार आलम -7 साल की सजा  सुनाई है.

फांसी की सजा सुनाए गए इम्तियाज़, नोमान, मुजीबुल्ला और हैदर उर्फ ब्लैक ब्यूटी सभी रांची से हैं.  27 अक्टूबर 2013 को जब नरेन्द्र मोदी पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली को संबोधित कर रहे थे. तब आंतकियों ने विस्फोट कर गांधी मैदान को दहला दिया था. गौरतलब हो कि गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट मामले में 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद 31 अक्टूबर, 2013 को एनआईए ने केस संभाला और एक नवंबर को दिल्ली एनआईए थाने में इसकी फिर से प्राथमिकी दर्ज की गई. इसमें नाबालिग समेत 12 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. उनमें एक की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी.

रिपोर्टः शक्ति

पटना : नये साल में छलक सकते थे जाम पर पुलिस ने फेरा पानी

नाथनगर थाना क्षेत्र में फिर से हुआ बम ब्लास्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...