कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना नाकाम, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतीहारी पुलिस ने कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों के पास तीन पिस्टल और 20 कारतूस के साथ मोबाइल को पकड़ा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका के कुंडवा चैनपुर इलाके के कुछ युवक इकट्ठा होकर न्यायालय परिसर से कैदी को भगाने की योजना बना रहे थे।

Goal 7 22Scope News

पुलिस ने जाल बिछाया और तत्परता दिखाते हुए 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को तीन पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराधी पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक सिंह, लवकुश ठाकुर और नवनीत आनंद स्कॉर्पियो से मोतीहारी कोर्ट परिसर पहुंचे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया। इससे पहले भी मोतीहारी कोर्ट परिसर में कई बड़ी अपराधी घटनाएं घटी है। लेकिन इससे पहले पुलिस ने घटना की योजना बनाने हुए नाकाम किया है।

यह भी पढ़े : तेल कटवा गिरोह ने होटल संचालक के पिता की गोली मारकर की हत्या…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...