4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही बीते एक नवंबर को सिकंदरा थानाक्षेत्र में हुए नकुल यादव हत्याकांड का मुख्य सूटर की भी पहचान की। एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जमूई के सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग के समीप कुछ संदिग्धों को देखा गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई जहां से चार युवकों को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो बम्मा यादव नामक युवक के कमर से एक पिस्टल और जेब से दो जिंदा कारतूस मिला। नीतीश कुमार नामक युवक के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया जबकि अन्य दो के पास से एक-एक मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे सभी वाहन लूट के लिए सही समय के इंतजार में थे उसी समय पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। जब उन लोगों से पूछताछ शुरू हुई तो बम्मा यादव नामक अपराधी ने बताया कि नकुल यादव की हत्या उसी ने बरामद पिस्टल से ही की है। इस तरह पुलिस को दो अपराधों में संलिप्त अपराधी को दबोचने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी मुख्य रूप से शराब तस्करी के कार्य में संलिप्त हैं और नकुल की हत्या भी शराब के कारण ही की गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से और पूछताछ कर रही है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...