MUZAFFARPUR पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जहां एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बोचहा थाना क्षेत्र के घरवाड़ा गांव से अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अपराधी को उसके घर से हथियार समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान घरवाड़ा निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें- MOTIHARI में हत्या करने की नियत से आए थे पुलिस ने दबोचा, दो अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार बोचहा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि उक्त अपराधी अपने घर में हथियार रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त अपराधी पहले भी लूटकांड मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR
MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर में आग से 5 घर जलकर राख,...

Muzaffarpur Fire News: जिले के पारू थाना क्षेत्र की कटारु पंचायत के कुआरी गांव में अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...