Advertisment

Nawada: छापेमारी में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 साइबर अपराधी, 1.22 करोड़ के साथ तीन लग्जरी वाहन जब्त

हैदराबाद से आयी पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से भवानी बीघा में की छापेमारी

गोलीबारी कर साइबर ठग का मुख्य सरगना मिथिलेश फरार

नवादा : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार – छापेमारी में 4 साइबर अपराधी पुलिस की हत्थे चढ़े.

इस दौरान अपराधियों के पास से 1 करोड़ 22 लाख 77 हजार नकद के साथ

तीन लग्जरी वाहन भी जब्त किया. तेलंगाना के हैदराबाद से

कांड संख्या 488/22 मामले को लेकर नवादा आयी पुलिस ने वारिसलीगंज पुलिस के सहयोग से

अपसढ़ पंचायत के भवानी बीघा गांव में साइबर ठगी के आरोपी मिथिलेश प्रसाद के घर छापेमारी किया.

इस दौरान पुलिस की घेराबंदी देख शातिर मिथिलेश गोलीबारी करते भाग निकला.

rupee 22Scope News

चार साइबर अपराधी गिरफ्तार : मशीन से की गई रुपए की गिनती

जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार भुटाली राम के घर गोदरेज में रखा रुपयों से भरा तीन बड़े-बड़े एयर बैग, पांच मोबाइल फोन तथा तीन लग्जरी वाहन जब्त की गई. इस क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. शनिवार को वारिसलीगंज थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में मशीन से रुपये की गिनती की गई. सभी रुपये पांच सौ का नोट था. गिनती उपरांत बताया गया कि एक करोड़ 22 लाख 77 हज़ार रुपये तथा एपल कंपनी समेत कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किया गया. जबकि जब्त वाहनों में नई फार्च्यूनर, टाटा कंपनी की हेरार तथा एक हुंडई आई 20 वाहन जब्त कर थाना लाया गया है.

10 राउंड हुई फायरिंग

पुलिस ने बताया कि जब भवानी बीघा गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र मिथिलेश प्रसाद के घर की घेराबंदी की जा रही थी. तब अपने को घिरते देख साइबर बदमाश गोलीबारी शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी आत्मरक्षा के 10 राउंड फायरिंग करना पड़ा. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया गया कि साइबर ठग सह भवानी बीघा ग्रामीण रामस्वरूप राम का पुत्र भूटाली राम के घर तलाशी के क्रम में पुलिस को गोदरेज में रखा रुपयों से भरा दो एयर बैग जिसमें एक करोड़ 22 लाख 77 हज़ार रुपये बरामद किया गया. जबकि मिथिलेश प्रसाद का पिता सुरेंद्र प्रसाद के घर से फार्च्यूनर तथा टाटा हेरार वाहन से तीन बोतल शराब बरामद किया गया.

चार साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए

भवानी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर सरगना मिथिलेश को तो नहीं पकड़ पाई, परंतु उसके पिता सुरेंद्र प्रसाद, ग्रामीण भुटाली राम तथा शेखपुरा जिले के कसार ओपी के कसार ग्रामीण राजकुमार महतो का पुत्र महेश कुमार एवं शेखपुरा के पाची ग्रामीण जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में थाना लाया गया.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...