स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, बोकारो डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण

बोकारो : स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. परेड का निरीक्षण बोकारो डीसी और एसपी ने किया.

बता दें कि देश आजादी का अपना 75वां वर्षगांठ मना रहा है.

इसको लेकर तैयारी भी व्यापक रूप से की गई है.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे ध्वजारोहण

बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में कल राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ध्वजारोहण करेंगे.

इसके पूर्व आज डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन कुमार झा ने पुलिस लाइन पहुंचकर

फुल ड्रेस रिहर्सल करते हुए परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान बारिश को देखते हुए

सभी तरह की तैयारी करने की बात उन्होंने कही है.

bokaro1 1 22Scope News

मंच और ग्राउंड में विशेष व्यवस्था

उन्होंने बताया कि जो भी प्रोटोकॉल है उनके अनुरूप सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री का आगमन आज ही बोकारो में शाम को हो जाएगी. वही बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि बोकारो जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन मैदान के सुंदरीकरण करने का काम किया है मंच और ग्राउंड में विशेष व्यवस्था भी की गई है जिसको देखते हुए कल परेड भी उच्च कोटि का आयोजित होगा.

bokaro12 1 22Scope News

तिरंगा झंडा के साथ निकली साइकिल रैली

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन अपने अलग-अलग तरीकों से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. इसी को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अगुवाई में चास अनुमंडल कार्यालय परिसर से तिरंगा झंडा के साथ साइकिल रैली निकाली गई. इस साइकिल रैली में डीडीसी चास एसडीएम सीआरपीएफ कमांडेंट सहित जिले के तमाम अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए.

bokaro123 22Scope News

फुल ड्रेस रिहर्सल: साइकिल रैली निकाल प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक

इस दौरान सभी लोग भारत माता की जय के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे. इस साइकिल रैली में महिलाओं ने भी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए. यह तिरंगा यात्रा मुख्य सड़क से होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंची. मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. हम इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. देश को आजाद करने में जिन बलिदानियों ने बलिदान दिया है उसको याद करने का काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...