तालाब में डूबने से 4 बच्ची की मौत, पूरे गांव में मच गया कोहराम

बांका : बिहार के बांका से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत बेहरार गांव के पोखर में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर नहाने के क्रम में चार बच्ची मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर बताई जा रही है। जिसे परिजन इलाज के लिए सिमुलतला ले गए हैं। इस हृदय विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है। परिजनों के चित्कार से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

आपको बता दें कि मृतक बच्ची की पहचान पुनम कुमारी (8 वर्ष), ज्योति कुमारी (9 वर्ष),नीशा कुमारी (10 वर्ष), पुष्पा कुमारी उम्र (8 वर्ष) और पिरोती कुमारी (12 वर्ष) बेहोशी के हालात में इलाज चल रहा है। मौके पर थाना प्रभारी विष्णुदेव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक चारों बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी रविकांत पहुंचे और परिजनों को दिलासा देते आपदा प्रबंधन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुहैया करने की बात कही।

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर शराबी ने मचाया हुड़दंग, बच्चों के साथ मारपीट

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...