बकरी चराने गई दो बच्ची तालाब में डूबी, परिजनों में कोहराम

197
तालाब
बकरी चराने गई दो बच्ची तालाब में डूबी, परिजनों में कोहराम
Advertisment

भागलपुर: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्ची की मौत तालाब में डूब कर हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। घटना भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर बायपास के समीप की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्ची गांव के समीप स्थित तालाब के किनारे बकरी चराने गए थे इसी दौरान बकरी तालाब में चली गई। बकरी को तालाब से निकालने के लिए गई बच्ची का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी। एक बच्ची को डूबते देख दूसरे ने भी छलांग लगा दी और दोनों डूब गई। तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें – पार्टी बचाने के लालू फिर बन रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन परिवार…, मंत्री ने कहा ‘इस बार बिहार…’

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका बच्चियों की पहचान किशनपुर निवासी प्रमोद यादव की 13 वर्षीया पुत्री सोनाली कुमारी और सुग्रीव यादव की 12 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई। घटना के बाद दोनों बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में पुल और सड़कों का किया जा रहा जीर्णोद्धार, पथ निर्माण मंत्री ने कहा ‘कई नये पथों का भी…’

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Advertisement