धनबाद: जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता. प्रिंस खान गैंग का कुख्यात अपराधी नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद उर्फ मेजर समेत एक सफेदपोश को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नसीम अंसारी उर्फ मेजर व्यवसायियों को धमकी देता था. इसके अलावा गैंग के 4 अन्य अपराधियों को भी आधा दर्जन आर्म्स और भारी संख्या में कारतूस, बम के साथ गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार नसीम अंसारी, सद्दाम अंसारी और राजू अंसारी व्यवसायियों का नंबर इकठ्ठा करते थे. जबकि विकाश सिंह गैंग का आर्म्स सप्लायर है. यह जानकारी एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस काॅफ्रेंस में दी. मौके पर सिटी एसपी,ग्रमीण एसपी सभी डीएसपी और कई थानो के थानेदार मौजूद रहे.
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि नसीम अंसारी उर्फ मेजर पूर्व में जेल जा चुका है. 8 वर्ष जेल में रहने के बाद पेरॉल पर रिहा हुआ था. मेजर लगातार प्रिंस के सम्पर्क में था. पूर्व में भी मेजर के नाम से एक शख्स को पुलिस जेल भेज चुकी है. वहीं एक सफेदपोश को भी धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं फर्जी पत्रकार भी जांच के दायरे में है.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल







