10 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

गया : जिले के अति नक्सल प्रभावित बाराचट्टी थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चोरी की 10 बाइक बरामद करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी प्रेरणा कुमार ने दी है।

एसपी सिटी ने बताया कि बीती 27 दिसंबर को बाराचट्टी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि डंगरा मोड़ स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त हो रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। मौके से दो मोटरसाइकिलों के साथ दिलचंद उर्फ राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दिलचंद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी दी। अपराधियों से पूछताछ में मिली जानकारी व निशानदेही पर पुलिस ने काहुदाग और निमियाताड़ गांव में छापेमारी की। यहां से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्य दीपक कुमार, प्रदीप मांझी और रूपन मांझी को भी अरेस्ट कर लिया। बरामद बाइकों में प्लसर, अपाचे, सुपर स्प्लेंडर, होंडा साइन और स्प्लेंडर प्लस शामिल है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि बलथर निवासी दिलचंद उर्फ राजेश कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप मांझी और रूपन मांझी निमियाताड़ का रहने वाला है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में बाराचट्टी थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। गिरोह की गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मियों को वरीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने नक्सली के करिया पहाड़ी से हथियारों का जखीरा किया बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img