गोपालगंज के शुगर मिल कर्मी की काम के दौरान महाराष्ट्र में मौत, गांव में पसरा मातम

गोपालगंज : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित एक शुगर मिल में कार्यरत मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आजाद गद्दी (50 वर्ष) पिता मरहूम छबीला गद्दी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को शुगर मिल में काम करने के दौरान आजाद गद्दी ऊंचाई से गिर गए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज चल रहा था।

तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका, इलाज के दौरान हो गई मौत

हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार एक फरवरी 2026 को जब आजाद गद्दी का शव उनके पैतृक गांव कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच बाजार पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मातमी सन्नाटा पसर गया।

Gopalganj Hatya 1 22Scope News

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं

आपको बता दें कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े पुत्र का भी विवाह हो चुका है। आजाद गद्दी परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- सही से जांच हो इसलिए CBI को दिया गया, परिवार को मिलेगा न्याय…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...