Ranchi Hoarding News:रांची में अवैध Hoarding पर सख्ती, 31 मार्च तक हटेंगे 310 यूनिपोल, रिन्यूअल पर भी रोक

Ranchi Hoarding News: नियमों को दरकिनार कर लगाए गए 310 यूनिपोल हटाने का आदेश, ट्रैफिक पुलिस की एनओसी नहीं, 31 मार्च तक हटाने का नोटिस जारी।


Ranchi Hoarding News रांची:रांची शहर की प्रमुख सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल अब हटाए जाएंगे। दो वर्ष पूर्व लगाए गए 310 यूनिपोल होर्डिंग को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा तक इन्हें नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और इसका पूरा खर्च संबंधित विज्ञापन एजेंसियों से वसूला जाएगा।

Ranchi Hoarding News:नियमों को ताक पर रखकर दी गई थी अनुमति

निगम सूत्रों के अनुसार, नगर निगम के एक अधिकारी ने निगम बोर्ड में तय नियमों को दरकिनार करते हुए अपने चहेते विज्ञापन एजेंसियों को प्राइम लोकेशन पर होर्डिंग लगाने की अनुमति दे दी थी। हैरानी की बात यह रही कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से अनिवार्य एनओसी भी नहीं ली गई। परिणामस्वरूप कई प्रमुख सड़कों पर 200 से 500 मीटर की दूरी पर सड़क के दोनों ओर यूनिपोल खड़े कर दिए गए।


Key Highlights

  1. रांची की सड़कों से 310 अवैध यूनिपोल होर्डिंग हटाए जाएंगे

  2. नियमों और ट्रैफिक पुलिस की एनओसी के बिना दी गई थी अनुमति

  3. 31 मार्च तक हटाने का नोटिस, नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई

  4. कार्रवाई का खर्च संबंधित विज्ञापन एजेंसियों से वसूला जाएगा

  5. बड़े होर्डिंग से दुर्घटना की आशंका, रिन्यूअल पर भी रोक


Ranchi Hoarding News:31 मार्च तक हटाने का अल्टीमेटम

निगम के उप प्रशासक की ओर से सभी संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी कर 31 मार्च तक होर्डिंग और यूनिपोल हटाने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तय तिथि तक होर्डिंग नहीं हटाए गए, तो नगर निगम स्वयं कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाएगा और इस प्रक्रिया में आने वाला खर्च एजेंसियों से वसूला जाएगा।

Ranchi Hoarding News:दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

प्रमुख सड़कों पर बड़े आकार के होर्डिंग और यूनिपोल लगाए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बिना ट्रैफिक पुलिस की अनुमति लगाए गए इन होर्डिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। खासकर व्यस्त चौराहों और मोड़ों पर दृश्य बाधित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Ranchi Hoarding News:रिन्यूअल पर भी लगी रोक

निगम स्तर पर यह भी संकेत दिया गया है कि नियमों के उल्लंघन में लगाए गए इन होर्डिंग का रिन्यूअल नहीं किया जाएगा। भविष्य में विज्ञापन एजेंसियों को निर्धारित मानकों और सभी विभागों की अनुमति के बाद ही होर्डिंग लगाने की इजाजत मिलेगी।

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img