खूंखार कमांडर सहित 4 नक्सली धराए, सूत्रों के हवाले से ख़बर

गुमला : पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की ख़बर आ रही है. उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें कुख्यात नक्सली और सब जोनल कमांडर निर्मल मिंज के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा अनूप बाखला और दो अन्य सदस्य के भी गिरफ्तार किए जाने की ख़बर आ रही है. हालांकि अबतक इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इस संबंध में डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी गुमला में आरक्षी अधीक्षक प्रेस वार्ता में करेंगे.
भाकपा माओवादी संगठन का सब जोनल कमांडर निर्मल मिंज गुमला और लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है. ऐसे में इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता होगी. वहीं इलाके में उग्रवादी गतिविधियों में भी इससे कमी आने की उम्मीद है.

रिपोर्ट : रंधीर

25 लाख का इनामी नक्सली सहित 21 लोगों की तलाश में पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img