PLFI का कुख्यात सदस्य अजीत गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

पटना : पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य अजीत यादव को एसटीएफ की विशेष टीम ने शुक्रवार की सुबह नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुख्यात अजीत यादव की निशानदेही पर एसटीएफ और नवाद पुलिस के संयुक्त अभियान से प्रतिबंधित एके-47 और रेगुलर अवैध हथियार के साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसटीएफ के स्तर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। अजीत यादव मूल रूप से नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के दिलवा गांव का रहने वाला है।

कुख्यात की निशानदेही पर कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई – STF

इस कुख्यात की निशानदेही पर कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें एक एके-47 रायफल, इसके 21 कारतूस, दो मैगजीन, प्वाइंट 315 बोर के दो रायफल एवं इस बोर के 10 कारतूस, तीन एम्यूनिशन पॉउच और सेना की तीन सेट वर्दी बरामद की गई। इस मामले को लेकर रजौली थाना में मामला भी दर्ज कराई गई है। यह अपराधी लेवी, रंगदारी, हत्या समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। फिलहाल इसके स्तर से किए गए सभी अपराधों का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा रहे किसान, 361 ने खरीदे यंत्र

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...