आग से झुलसकर 4 लोग जख्मी, इलाज जारी

नवादा : बिहार के नवादा में सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। सुबह चाय बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसके बाद आग के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस हो गए। सभी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि यह घटना जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बरेव में गांव में सुबह-सुबह यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पांडे टोला निवासी सत्यनारायण पांडे, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र राकेश कुमार और उनकी पत्नी आग में झुलस गए हैं।

सिलेंडर बदलने के दौरान हुआ हादसा

जख्मी ने बताया कि आज सोमवार की सुबह उनकी मां चाय बनाने के लिए उठी लेकिन गैस की टंकी में गैस नहीं था। घर में रखे दूसरे सिलेंडर को बदलकर लगाया जा रहा था। इस दौरान गैस से रिशाव हुआ और देखते ही देखते घर में आग लग गई। जिसमें वह उनकी मां, पिता और पत्नी झुलस गए। बता दें कि महिला को बचाने के क्रम में उनका बेटा भी आग की चपेट में आ गया। इस दौरान घर में रखें कीमती सामान जलकर राख हो गया। सोमवार की सुबह मां चाय बनाने के लिए उठी लेकिन गैस सिलेंडर खाली था। घर में रखे दूसरे सिलेंडर को बदलकर लगाया जा रहा था। इस दौरान गैस से रिशाव हुआ और देखते ही देखते घर में आग लग गई।

खतरे से बाहर चोरों पीड़ित

आगलगी से घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा जख्मी का नवादा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है, जहां सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...

Bihar Filariasis Mission को UN और WHO की सराहना, फाइलेरिया उन्मूलन...

बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने बिहार की उपलब्धि की सराहना की। चार जिलों ने पहली...