Rajrappa मंदिर में श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

Ramgarh: रामगढ़ के प्रसिद्ध Rajrappa मंदिर में रविवार 8 मार्च को श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उस दिन Rajrappa मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मुख्य प्रवेश द्वार को खोलकर अन्य सभी द्वार बंद कर दिए गए थे और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने निकास द्वार से जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने मना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटना हो गई।

4 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

मामले की जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि Rajrappa मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये श्रद्धालु के द्वारा मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किये जाने के क्रम में निकास द्वार में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना को अपशब्द बोलते हुए कंधे पर लगा स्टार को नोच दिये और गर्दन भी पकड़ लिये, जिसके उपरांत आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जॉनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प-Rajrappa, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव के द्वारा निकास द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु के साथ हाथापाई की घटना कारित की गई।

उक्त घटित घटना में शामिल आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जॉनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प रजरप्पा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो को तत्काल प्रभाव से “सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव को उनके कार्य से विमुक्त किया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img