Reliance रिटेल ने खरीदा हिमालय के प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित स्किनकेयर ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’

New Delhi: Reliance रिटेल लिमिटेड ने भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड पहाड़ी लोकल और उसके कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। यह ब्रांड पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालयी प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है।

ऐसे भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिए रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और ऐसे भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है।

इस मौके पर Reliance रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि “‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी वेलनेस परंपराओं और सोर्सिंग से जुड़ा एक विशिष्ट ब्रांड है। रिलायंस रिटेल अपने ओम्नी-चैनल नेटवर्क और रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है, साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा।

इसके उत्पादों में गुट्टी का तेल (एप्रिकॉट कर्नेल ऑयल) प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है

2018 में स्थापित ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद बनाता है। ब्रांड लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करता है और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने से जुड़ी पहल भी करता है। इसके उत्पादों में गुट्टी का तेल (एप्रिकॉट कर्नेल ऑयल) प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है।

अधिग्रहण के बाद भी ‘पहाड़ी लोकल’ की संस्थापक टीम, ब्रांड की रचनात्मक दिशा और उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। Reliance रिटेल अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड के विस्तार को गति देने की योजना बना रही है।

 

 

 

 

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...