Advertisment

कुलगाम मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Desk. खबर जम्मू-कश्मीर से है। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकी ढर हो गये हैं। वहीं एक जवान भी शहीद हो गये हैं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के एक जवान शहीद हो गये हैं। वहीं चार आतंकी भी मारे गये। सुरक्षाबलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान मोडरगाम गांव में गोलीबारी शुरू हो गई।

मुठभेड़ के बारे में कश्मीर जोन की पुलिस ने भी जानकारी दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पेस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

बता दें कि, पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट के दो शीर्ष कमांडर पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक घर में फंस गए थे, जिसे उन्होंने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया था।

Jamshedpur Marine Drive Accident: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत…...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर एक दुखद सड़क हादसे में 16 साल के एक लड़के...

Dumaria Chitamati Gaon Road Problem: जब सड़क नहीं मिली तो खटिया...

Dumaria Chitamati Gaon Road Problem: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के डुमरिया ब्लॉक से आई एक तस्वीर ने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं—खासकर सड़कों और स्वास्थ्य...

Ramgarh Kargil Vijay Diwas Samman Samaroh: कारगिल दिवस पर 11 मेडल...

Ramgarh Kargil Vijay Diwas Samman Samaroh: कारगिल विजय दिवस के मौके पर, गिद्दी 'A' कोलफील्ड इलाके के गोल्डन क्लब बैरक में पूर्व सैनिक गुप्तेश्वर ठाकुर...