Advertisment

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Desk. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल, सुरक्षाबल का तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, एक और आतंकी के छुपे होने की खबर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

बाताया जा रहा है कि वन क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दो आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी का लक्षित हमला

बता दें कि, जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकियों का लक्षित हमला हो रहा है। हाल ही में श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इसमें 10 लोगों के घायल हो गये थे। वहीं कुछ दिनों पहले बडगाम जिले में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी थी। वहीं 18 अक्टूबर को आतंकियों ने शोपियां जिले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी थी।

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...