Advertisment

दबंग के खिलाफ मैदान में उतरी 4 साल की मासूम

नन्ही वाणी सड़क पर उतरी तो दुनिया ने सुनी मां की आवाज़

पटना में दबंग के खिलाफ मां और नानी की लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंच पाई तो 4 साल की मासूम भी मैदान में उतर आई । सरकारी बाबूओं और दफ्तरों के चक्कर लगा-लगा कर मां थक गई और इंसाफ नहीं मिला तो मां को ताकत देने के लिए सड़क पर 4 साल की वाणी भी उतर आई। वाणी के सड़क पर उतरी तो मीडिया का भी ध्यान गया और अबतक दबी हुई मां की आवाज़ भी मुखर हुई।  उनकी लड़ाई दुनिया के सामने आई।

नहीं सुन रहे अधिकारी, अब सीएम से न्याय की आस

कदमकुआं के नाला रोड इलाके में रहने वाली प्रिया का कहना है कि वाव ऑटोमोबाइल के मालिक और इलाकेके दबंग राकेश सिंह उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक चक्कर लगाकर वो थक गई है लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। प्रिया के मुताबिक उनके घर का गेट तक लोग काट कर ले गए। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। काफी भागदौड़ के बाद थाने में मामला तो दर्ज किया गया लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच उन्हे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रिया ने कहा कि घर और जमीन उनकी मां के नाम से है लेकिन इसे गैरमजरूआ बताकर कब्जे की कोशिश की जा रही है। उन्होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी एक महीना पहले अर्जी लगाई थी लेकिन अभी नंबर नहीं आया है। प्रिया को उम्मीद है कि नन्ही वाणी के सड़क पर उतरने के बाद मीडिया के जरिए बात मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी और उनकी बात सुनी जाएगी।

 Independence Day: देश की आजादी के वीरों को CM सम्राट चौधरी...

पटना में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और विकसित बिहार का...

 Ram Nagri Colony : तिरंगे से आगे: पटना की 40 साल...

 पटना की राम नगरी कॉलोनी सेक्टर 2 में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। 300 लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और सामुदायिक जिम्मेदारी...

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...