Seraikela: चेक डैम में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 4 युवकों की मौत

Seraikela: जिला के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाईकेला गांव में बड़ा हादसा हुआ। चेक डैम में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू और 22 वर्षीय हरिबासो दास के रूप में हुई है।

Seraikela: हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के 6 युवक चेक डैम में नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी ने कंक्रीट स्लैब पर खड़े होकर एक साथ पानी में छलांग लगाई। थोड़ी देर बाद दो युवक तैरकर बाहर आ गए, लेकिन बाकी चार युवक पानी से बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Seraikela: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि चारों मृतकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि पानी के भीतर कोई कंक्रीट स्लैब या पत्थर रहा होगा, जिससे टकराकर सभी युवक बेहोश हो गए और बाद में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में वातावरण गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना खरसावां पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...