Advertisment

गर्मी मापने का नया तरीका, धूप में टेबल रख कर बनाया जा रहा आमलेट

44 डिग्री पहुंचा गया का तापमान

Gaya44 डिग्री पहुंचा गया का तापमानगया की गर्मी की चर्चा आपने कई बार सुनी होगी.

अपनी गर्मी के लिए कुख्यात रहे गया में गर्मी और लू का हमेशा एक नया रिकार्ड बनता है.

उमस और लू के तेज थपेड़ों से आम से लेकर खास की जिंदगी दूभर बन जाती है.

खेत-खलिहानों से हरियाली गायब होकर आग निकलने की शुरुआत हो जाती है.

लोग घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं. कहा जा सकता है कि पूरी जिंदगी ठहर सी जाती है.

गर्मी मापने का नया तरीका आया सामने 

लेकिन इस बार इस गर्मी को मापने का एक नया तरीका सामने आया है.

बोधगया में कुछ युवाओं ने खाली टेबल को कड़ी धूप में रखकर उस पर सात मिनट के अन्दर आमलेट बना डाला.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डालते इसे वायरल होने में देरी नहीं लगी.

कहा जा रहा है कि जब सात मिनट में आमलेट बन सकता है, तो विभिन्न व्यंजनों को बनाने में कितनी देरी लगेगी,

इसका आकलन किया जा रहा है.

आमलेट बनाने वाले युवाओं और दुकानदारों का कहना है कि 10 बजे के बाद ही बाहर का तापमान 44 डिग्री पार कर जाता है.

इसके कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है.

रिपोर्ट-राममूर्ति पाठक

 

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...